फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: स्कूल के सामने जमा बारिश का पानी, छात्रों को हो रही परेशानी

शहर के रेलवे रोड स्थित मंडी वाले राजकीय स्कूल के सामने बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते बच्चों व स्कूल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते बच्चों को बारिश के पानी से निकालकर आना पड़ता है। वही स्कूल के बच्चों ने अन्य परेशानी बारे कहा कि पहले उनका स्कूल सुबह के समय लगता था लेकिन अब समय में बदलाव के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि दोनों समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए कि वे स्कूल में बिना किसी परेशानी के आकार शिक्षा ग्रहण कर सके। छात्रों ने बताया कि बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते स्कूल के सामने पानी जमा हो गया जिसके चलते उन्हें बारिश के पानी से निकाल कर आना पड़ा, प्रशासन को इस समस्या का स्थाई हल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले उनका स्कूल सुबह की शिफ्ट में लगता था जिसमें नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते थे। सुबह की शिफ्ट के समय उनके माता-पिता उन्हें स्कूल छोड़कर जाते थे तथा स्कूल से घर वापस ले जाते थे लेकिन कुछ समय से उनके स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है जिससे उनके माता-पिता उन्हें लेने के लिए नहीं आ पाते क्योंकि वे अपनी मजदूरी पर चले जाते है। हमें अपनी जान को खतरे में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें