नगर परिषद ने बुधवार को आनन-फानन में वार्ड कमेटियों की वार्डाे में ही बैठकें रख दी। बैठकों को लेकर पार्षदों को मौके पर ही सूचना दी गई और वार्ड में भी सुबह कचरा उठान गाड़ी के माध्यम से मुनादी करवाई गई। उपपप्रधान समेत कई पार्षदों ने बैठक करने से मना कर दिया। उपप्रधान सविता टुटेजा नगर बैठक के लिए नगर परिषद के आए कर्मचारियों को ही वापस भेज दिया। नगर परिषद के 27 में से 50 फीसदी ही वार्डो में बैठक हुई और वह भी कोरम पूरा न होने से रद्द हो गई। बैठक में 10 फीसदी मतदाता का शामिल होना जरूरी था। उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि बैठक को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को कम से कम सूचना देनी चाहिए। प्रधान-उपप्रधान और पार्षदों को बताया ही नहीं गया और मौके पर ही सूचना दी गई है। इसके चलते वार्ड में बैठक नहीं की गई।