फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में जांडली की पंचायत सहित ग्रामीण बराला से मिले, पानी की समस्या को उठाया

गांव जांडली की मौजूदा पंचायत और पूर्व पंचायत के लोगों ने अपने गांव की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात की। इस दौरान बराला के समक्ष ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से पीने के पानी व खेत में पानी की समस्या बनीं हुई है जिसका हल करवाया जाए। बराला ने तुरंत नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा व जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला को फोन कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को कोई समस्या न आए। बराला ने कहा कि दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाए जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही शुरू करने की बात कही है। इस दौरान पंचायत ने समस्या सुनने और तुरंत अधिकारियों को निर्देश देने पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें