फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बीज वितरण केंद्र पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटा बीज

टोहाना के डांगरा रोड पर स्थित सरकारी बीज केंद्र पर पहले दिन बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। केंद्र पर केवल एक कर्मचारी की ड्यूटी होने के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ गई और कर्मचारी के साथ उनकी बहस हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस की देखरेख में बीज वितरण शुरू हुआ। किसान सत्यवान, ओमप्रकाश और रमेश ने बताया कि सरकार ने बीज वितरण के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। वे सुबह से लंबी लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि एकमात्र कर्मचारी रुपये लेने और बीज बांटने का काम कर रहा है, जिससे देरी हो रही है। किसानों ने मांग की कि पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि समय पर बीज मिल सके। बीज केंद्र के मैनेजर ने बताया कि कर्मचारियों की कमी और बीज की लैब जांच में समय लगने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पहले दिन भारी भीड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें