फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण जल्द शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने भेजा सीएम के नाम ज्ञापन

टोहाना के गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने संघर्ष शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है तथा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार के क्लर्क को देकर कार्यवाही की मांग की है। जगतार सिंह ने बताया कि सीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि उपमंडल के गांव रसूलपुर में हरियाणा सरकार द्वारा दो साल पहले गुरू रविदास मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की गई थी, इसके लिए वहां की ग्राम पंचायत ने 35 एकड़ भूमि मुफ्त में स्वास्थ्य विभाग के नाम पंजीकरण करवाई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मेडिकल कॉलेज को यहां से फतेहाबाद शहर में शिफ्ट करने के प्रयास के लिए आपसे मिल चुके हैं। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद से अग्रोहा मेडिकल कालेज मात्र 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए फतेहाबाद में मेडिकल कालेज शिफ्ट करने का कोई औचत्य नहीं है जबकि रसूलपुर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज की लोकशन इतनी स्टीक है कि यह जगह टोहाना, रतिया, भूना व जाखल शहरों का केन्द्र होने पर इस क्षेत्र के लोग जो चिकित्सा सुविधा से वंचित रहे हैं उनको लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रसूलपुर मेडिकल कालेज को फतेहाबाद शिफ्ट करने की मांग को रद्द करके इसका यहीं पर निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें