फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवाओं को जगाने की अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप अभियान

युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने रतिया के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने बुधवार सुबह 8:00 बजे लगातार 15 घंटे तक पुशअप लगाने का संकल्प लेकर अपना अभियान शुरू किया, जो रात 11:00 बजे तक जारी रहेगा। संदीप बिश्नोई ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। यदि उनके इस 15 घंटे के प्रयास से प्रेरित होकर 50 युवा भी नशा छोड़ने का संकल्प लेते हैं, तो वह इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और पुण्य का काम मानेंगे। तथा उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त बनाना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोड़ना भी है इस दौरान लायंस क्लब सिटी रतिया के पूर्व अध्यक्ष हरवीर जोड़ा, सतीश सरदाना, अनिल रुखाया, हरिश्चंद्र शाक्य और विजय चौहान सहित कई गणमान्य लोगों ने संदीप को फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। वही संदीप के इस साहसिक संकल्प को देखने और उनका समर्थन करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें