फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पानीपत से सिरसा जा रही बस का ओवरब्रिज पर फटा टायर, बाल-बाल बची 80 सवारियां

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Jul 2025 10:29 AM IST

फतेहाबाद के गांव धांगड़ में बुधवार सुबह ओवरब्रिज पर हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो की किलोमीटर स्कीम की चलती बस का टायर फट गया। चालक जसबीर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस पानीपत से सिरसा जा रही थी और 80 यात्रियों से भरी थी। गनीमत रही कि किसी सवारी को चोट नहीं लगी। चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति को संभाला। बस स्पीड में थी और टायर फटने के बाद उसके पलटने का खतरा था। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस का संतुलन बिगड़ते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि पानीपत डिपो की बस हिसार से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। तभी गांव धांगड़ के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बस का टायर धमाके के साथ फट गया। बस कई दूर तक रिम पर ही चलती रही। चालक ने मुश्किल से कंट्रोल किया और पलटने से बच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें