फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय में 2 घंटे तालाबंदी

हरियाणा सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित समस्त कर्मचारी संघ ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होने वाली कार्यालय की गेटबंदी शुरू की गई। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है, जिससे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इकाई प्रधान रविंदर, सचिव कुलदीप और कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सभी विभागों की यूनियनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि हड़ताल अभी जारी रहेगी। इसी कड़ी में दोपहर 3:30 बजे मंत्री विपुल गोयल का पुतला भी फूंका जाएगा। ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, ब्लॉक सचिव कुलदीप शर्मा और ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद सिल्ला ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, संघर्ष जारी रहेगा। तालाबंदी के कारण दो घंटे तक कार्यालय में आमजन के काम प्रभावित हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें