फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रक ने सेंट्रो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

उपमंडल के गांव भोड़िया खेड़ा के पास एक ट्रक ने पीछे आ रही सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल-बच गए। इस हादसे में कार का चालक साइड का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में इंदिरा कॉलोनी निवासी गौतम सिंह ने बताया कि वह हलवाई का कार्य करता है और अपने दो अन्य साथियों के साथ फतेहाबाद किसी काम के लिए गया था, जब वह अपनी सेंट्रो कार से वापस टोहाना आ रहा था तक गांव भोडिया खेड़ा के पास उसकी गाड़ी के आगे चलने वाले ट्रक ने एकदम ब्रेक लगा दी जिससे उसकी गाड़ी का एक हिस्सा ट्रक में लग गया और उसको चोट भी आई है। उसने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और उसके नुकसान की भरपाई की जाएं। उसने बताया कि कई बार डायल 112 पर फोन भी किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव भोडिया खेड़ा के पास ट्रक ने गाड़ी को बैक मारी है जिससे गाड़ी का चालक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और चालक को चोट भी आई है इस मामले में आगामी कार्रवाई सदर पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें