शहर के हिसार रोड स्थित शहीद चौक को अज्ञात चोर ने टक्कर मार दी, जिससे चौक पर लगी टाइल व ग्रिल उखड़ गई है। लोगो ने प्रशासन से चोक के सौंदर्यीकरण करने की मांग की हैं, ताकि गणतंत्र दिवस से पहले से चोक को सुंदर बनाया जा सके। राहगीर पवन ने बताया कि वह सुबह के समय सैर करने के लिए हिसार रोड की तरफ गया था, तभी देखा कि जालियों से भरा बड़ा ट्रक साइड में पलटा हुआ था। जिसकी टक्कर से चौक की ग्रिल व टाइल उखड़ी है। उसने कहा कि वाहन चालकों को धुंध के समय वाहनों की गति धीमी करके चलाना चाहिए ताकि कोई नुकसान न हो। अब वह ट्रक चालक जा चुका हैं।