फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नेताओं के कार्यालयों के बाहर कूड़ा उठाने पहुंची ट्राली, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद के बीच नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली ट्राली पूर्व विधायक दुड़ाराम और कांग्रेस जिला प्रधान अरविंद शर्मा के कार्यालयों के बाहर पहुंची। ट्राली द्वारा कार्यालयों के बाहर जमा कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते ट्राली को कूड़ा उठाए बिना ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर पैदा हुए हालात के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार हैं। कर्मचारियों के विरोध के बाद ट्राली वापस लौटने से मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें