टोहाना शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंचार्ज अजमेर सिंह के नेतृत्व में बुलेट मोटरसाइकिल चालक का पटाखे वाला साइलेंसर के चलते 10500 का चालान किया है। इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ यह कार्य लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वाहन चालक नियमों की पालन करते हुए सफेद पट्टी की साइड में वाहन चलाएं।