फतेहाबाद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अब 10 दिनों का समय बीत भी जाने के बाद भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं है, जिसके कारण किसान, मजदूर और आढ़ती परेशान है। अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुए अब 4 दिन हो चुके हैं। इससे फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में जगह-जगह पर गेहूं की ढ़ेरिया लग चुकी है। वहीं, मंडी के व्यापारियों ने अभी तक खरीद गेहूं की खरीद शुरू नहीं की है। इसको लेकर अनाज मंडी के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि जिला प्रशासन जब तक खाद आपूर्ति विभाग की ओर से खारीद शुरू नहीं करवाता है, तब तक व्यापारी गेहूं की खरीद शुरू नहीं करेंगे। खाद आपूर्ति विभाग यदि खरीद नहीं करता है तो वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड गेहूं का उठान नहीं होगा, जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी होगी। वहीं गेहूं के उठान में देरी होगी। इससे किसानों को उनकी राशि का समय पर भुगतान नहीं होगा। ऐसे में जब तक सरकार खाद आपूर्ति विभाग की ओर से खरीद शुरू नहीं करवाता है जब तक व्यापारी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू नहीं देंगे।