फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, 20 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

टोहाना। वार्ड नंबर 20, सुंदर नगर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ हो गया है। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बराला ने कहा कि यह केंद्र नेशनल हेल्थ मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया गया है। केंद्र के माध्यम से सुंदर नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 20 हजार की आबादी को उनके घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। बराला ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार का प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बाहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की मांग थी। इस केंद्र के शुरू होने से गरीब परिवारों, बुजुर्गों और मातृशक्ति को बड़ी सौगात मिली है, जो इलाज के लिए दूर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। आयुष्मान आरोग्य केंद्रों से आमजन को प्राथमिक उपचार, जांच और दवाइयां आसानी से उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में वार्ड 20 से पार्षद फुलो देवी, भाजपा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें