टोहाना के मुख्य बाजारों में रेलवे रोड पर नगर परिषद की टीम द्वारा सुबह के समय पीला पंजा लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता रमनदीप सिंह ने बताया कि जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई के निर्देश अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है,जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है और पूरे शहर में यह कार्रवाई की जाएगी, वहीं इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में रोष देखने को मिल रहा है। जेई ने बताया कि व्यापारियों को अतिक्रमण न करने के लिए बहुत बार जागरूक किया गया लेकिन जब वे नहीं माने तो यह कार्यवाहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अधिक बढ़ने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसके चलते दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके सड़क पर सामान रख दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आपको बता दे दो दिन पहले हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल से मुलाकात कर दिवाली पर राहत देने की अपील की थी लेकिन अब नगर परिषद ने अल सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी है।