फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में ट्यूबवेल की मेन वायर चोरी कर ले गए चोर, सैकड़ों परिवारों की पेयजल आपूर्ति हुईं ठप

नायक बस्ती में स्वास्थ्य केंद्र में लगे सरकारी ट्यूबवेल से वीरवार रात अज्ञात चोर मेन बिजली की वायर चोरी कर ले गए है। इस वारदात के चलते सैनी नायक बस्ती और साथ लगते दुर्गा कालोनी इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लगभग 800 परिवारों के सामने पानी के पानी का संकट पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर ट्यूबवेल परिसर से मोटर को सप्लाई देने वाली मुख्य बिजली की तार काटकर ले गए है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जब पानी नहीं आया तो लोगों ने जाकर देखा तो ट्यूबवेल की मेन वायर गायब मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई बंद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें