फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में तेहरिया मोहल्ला में घर में घुसे चोरों ने नकदी और सोने के जेवर चुराए

फतेहाबाद के शिव चौक इलाके के तेहरिया मोहल्ला में घर में घुसकर नगदी व आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के तेहरिया मोहल्ला में अज्ञात चोर देर रात घर में घुसे और घर से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये की कीमत के सोने के गहने ले गए। जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला चंद्रकांता नारंग ने बताया कि उसका बेटा बाहर रहता है वह इस घर में अकेली रहती है। मंगलवार दोपहर को हुआ है अपनी बेटी के पास रतिया मिलने के लिए गई थी। आज सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं जब वह घर आई तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, इस दौरान घर से करीब ढाई लाख रुपए की नकदी,सोने के आभूषण चोरी करके ले गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें