फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद

शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए जिसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी मंगत राम ने बताया कि 31 दिसंबर को दोपहर करीब 02:30 बजे वह अपनी लड़की के साथ पुराने मकान से सामान नए मकान ले गए थे। उसने बताया कि वह मकान को ताला लगा गया था, रात्रि करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और कैमरे का मुंह ऊपर की तरफ कर दिया। उसने बताया कि आरोपी मकान से 1 तोला सोने की 2 जोड़ी कानों की बालियां, 7 ग्राम सोने की 2 लेडीज अंगूठी, 1 तोला सोने की 1 चैन जबकि 2 जोड़ी चांदी की पाजेब करीब 140 ग्राम, 20-25 चांदी सिक्के करीब 270 ग्राम, 2-3 चांदी के हार व टॉप्स करीब 150 ग्राम, 2 गिलास चांदी करीब 60 ग्राम, 2 चम्मच करीबन 30 ग्राम, 1 प्लेट करीब 40 ग्राम सहित 690 ग्राम चांदी के जेवरात ले गए। आरोपी एक फाइल मे रखे पुराने और नये नोट करीब 7000 रुपये व करीब 1500 रूपये के सिक्के ले गए। आरोपी लोहा काटने के कटर से अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करके ले गए। उसने बताया कि जब वह एक जनवरी को सांय सात बजे अपनी पत्नी के साथ आया तो सामान चोरी मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें