फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दीवार तोड़कर दुकान में घुसा चोर; चुराए मोबाइल, सीसीटीवी में वारदात कैद

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 10:24 AM IST

फतेहाबाद के गांव भिरडाना के मुख्य बाजार में आरके मोबाइल से शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे दुकान की दीवार तोडकऱ चोरों ने लाखों के मोबाइल चुरा लिए। दुकान मालिक मुकेश वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर वारदात को अंजाम दे रहा है। दुकान मालिक मुकेश ने बताया की वह रोजाना की तरह रात क़ो अपनी दुकान का शट्टर बंद करके चला गया था। शुक्रवार सुबह जब उसने आकर जब दुकान खोली तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। जिसके बाद देखा की दुकान के पिछले हिस्से से दीवार तोडकऱ काफी संख्या में मोबाइल चोरी किए गए है। दुकान मालिक ने सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से बात करके उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दी है। जिसमें चोर का चेहरा चोरी करते साफ नजर आ रहा है। इससे पहले भी गांव के बाजार मे काफी बार चोरियां हो चुकी हैं। जिससे दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें