फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह

आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच को लेकर जिले के दर्शको में काफी उत्साह है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला जिले में आकर्षण का केंद्र बना रहा। जैसे शाम 7 बजे हाई-वोल्टेज मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तो लोगों ने पटाखों फोड़ने शुरू कर दिए। जिले में मैच को लेकर जिले के शहरी मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में जबरदस्त हलचल देखी गई। सुबह से ही युवा और क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी पहने नजर आए। जिले के सार्वजनिक स्थानों, घरों में लगाए गए टीवी मैच देखते नजर आए। हर चौके-छक्के पर दर्शकों का शोर और उत्साह देखते ही बन रहा है। --

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें