फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी के सामने दुकान में चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस चौकी के ठीक सामने एक दुकान को निशाना बनाया। देर रात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये नकदी और दुकान में पड़ी गेहूं की करीब चार बोरियां चोरी करके ले गए। दुकान मालिक रोहित कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का गेट खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर दुकान से दुकान में रखा नकदी रखने वाला गला व गेहूं उठा कर ले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि दुकान पुलिस चौकी ठीक बिल्कुल सामने हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें