फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 51 पौधे लगाकर, दाखिला उत्सव भी मनाया

ठरवा राजकीय स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ की गई। स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने एक नई पहल करते हुए स्कूल परिसर में 51 पौधे लगाकर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाली पड़ी भूमि में पौधारोपण कर पहले से हरे-भरे परिसर को और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। राजेश कुमार शिक्षा और अपने कर्तव्यों के प्रति जितने समर्पित हैं, उतने ही पर्यावरण प्रेमी भी हैं। वे अब तक अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1100 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। उनका यह जुनून प्रकृति के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल में दाखिला उत्सव भी मनाया गया। अध्यापकों ने प्रवेश काउंटर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रवृत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संगीता बिश्नोई ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में करवाएं। उन्होंने बुनियाद और सुपर-100 जैसी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह सहित स्कूल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें