युवा अग्रवाल सभा के नवनियुक्त प्रधान गौरव बंसल का राहुल अकादमी के निदेशक राहुल गर्ग द्वारा स्वागत किया। इस दौरान राहुल गर्ग ने कहा कि युवा अग्रवाल सभा के प्रधान पद का चुनाव जीतने पर वे गौरव की बधाई देकर कहेंगे वे समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम करे। राहुल ने कहा कि वे अग्रवाल समाज से आने वाले चार जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का काम करेंगे ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन करे। नवनियुक्त प्रधान गौरव बंसल ने कहा कि राहुल अकादमी का टोहाना में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर अच्छा मुकाम हासिल किया है। उनके प्रांगण में बुलाकर जो सम्मान दिया गया है उसके लिए वे राहुल सर के आभारी हैं।