फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में धुंध का असर; फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, हिसार जींद पैसेंजर 1 घंटा लेट व पंजाब मेल डेढ़ घंटा लेट

उतर भारत के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन जाखल में कोहरे का कहर देखने को मिलने लग गया है, हलांकि अभी धुंध धीरे धीरे अपना असर दिखा रही है तो वैसे ही इसका असर रेलवे में देखने को मिल रहा है, रविवार को जाखल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेने अपने निर्धारित समय से देरी से निकली, जिसमे 15743 फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है तो 54044 हिसार से जींद पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से चल रही है, वही इसके साथ 12137 पंजाब मेल एस्क्प्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से गई है, धुंध का कहर अब आने वाले दिनों में देखने को लगातार मिलेगा, कोहरे के कारण यातायात के साथ रेल गाड़िया भी लगातार प्रभावित होंगी, जाखल रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों ने बताया की वह अपने गंतव्य को जाने के लिए पिछले लम्बे समय से गाड़ी का इन्तजार कर रहे है, परन्तु धुंध के कारण लेट हुई गाड़ियों को लेकर उन्हें अधिक इन्तजार करना पड़ रहा है। यह ट्रेन चल रही देरी से रेलवे की साइड से मिली जानकारी अनुसार 15743 फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से 54044 हिसार-जींद पैसेंजर 1 घंटा लेट 12137 पंजाब मेल 1 घंटा 30 मिनट लेट 12482 दिल्ली इंटरसिटी 30 मिनट लेट 20409 बठिंडा सुपरफ़ास्ट 1 घंटा लेट यह रही रद्द बता दे की लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं 2 का काम चलते होने के कारण रेलवे की और पिछले दिनों ही कई पसेंजर गाड़ियों को रद्द किया जा चूका है, जिसमे रेलवे की और से गाड़ी संख्या 54603 हिसार से लुधियाना, 54604 लुधियाना से चुरू, 54053 जाखल से लुधियाना, 54054 लुधियाना से जाखल, 54605 चुरू से लुधियाना, 54606 लुधियाना से हिसार व 54635 हिसार से लुधियाना गाड़ी को रद्द किया गया है। बता दे कि यह गाड़िया जाखल के रास्ते होते हुए हिसार व लुधियाना रूट पर चलने वाली पैसेंजर गाड़िया है। जिन्हें रेलवे की ओर से रद्द करने को लेकर पत्र जारी किया गया था। जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक चांद राम दहिया ने बताया की गंतव्य को जाने वाले यात्री रेल की साइड पर जाकर इसकी जानकरी चेक कर सकते है, धुंध के कारण कुछ गाडिया आज देरी से चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें