फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 2 जनवरी को होगा युवा अग्रवाल सभा प्रधान चुनाव, 149 मतदाता लेंगे भाग

युवा अग्रवाल सभा के प्रधान पद के लिए चुनाव 2 जनवरी को सिंबल रोड स्थित अग्रवाल सभा कार्यालय में करवाए जाएंगे। यह जानकारी चुनाव समिति से अमित जैन ने दी। जैन ने बताया कि प्रधान पद के लिए गौरव बंसल और अमन सिंगला के बीच मुकाबला होगा। यह चुनाव सुबह दस बजे से तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधान रोकी सिंगला ने अपनी कार्यकारणी को भंग कर दिया था। उन्होंने बताया कि 22 साल में पहली बार युवा अग्रवाल सभा में चुनाव होंगे क्योंकि इससे पहले हर बार सर्वसम्मति से चयन हो जाता था। अमित जैन ने बताया कि पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी अमित जैन, निशांत जैन, सोहन सिंगला, गजेश अग्रवाल व विकास सिंगला की देखरेख में कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें