फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेतों में मिला, परिजनों को दी गई सूचना

बरसीन गांव में 13 दिन से लापता चल रहे बुजुर्ग का शव गांव के ही खेतों में संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान गांव बरसीन निवासी लक्ष्मण दास (58) पुत्र देशराज के रूप में हुई है। लक्ष्मण दास करीब दो सप्ताह पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने खेतों में एक शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि कालू बरसीन को दी। कालू ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हर एंगल से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें