शहर के रेलवे रोड स्थित भाखड़ा नहर में एक 14 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में बह जाने का मामला सामने आया है। जिसके परिजनो ने राजू नामक व्यक्ति पर धक्का देने के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार ईदगाह कालोनी निवासी 14 वर्षीय भारत दोपहर करीबन तीन बजे अपने घर से गया था जिसके बाद दोपहर करीबन चार बजे वह नहर में बह गया जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।