युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया टोहाना के गांव जांदली में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाएंगे। आपको बता दे कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के दामाद है और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार टोहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय ठरवा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष निशित के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, उनका ओजस्वी भाषण कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा। ठरवा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ऐसी नीतियां लागू की जा रही है जिससे आमजन को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा स्कीम का नाम बदलना भी उसमें शामिल है, जिससे प्रदेश की सरकारों पर आर्थिक बोझ डालने के साथ काम के दिन भी कम होंगे।