फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नांगला निवासी राहुल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एसआई महेंद्र सिंह एक मामले में मदद के बदले 72 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पहली किश्त के रूप में 35 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी इंस्पेक्टर विजेंद्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। एसीबी टीम ने 500-500 रुपये के 70 नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता राहुल को दिए। योजना के अनुसार, राहुल ने मंगलवार शाम सदर थाना में एसआई महेंद्र सिंह को ये रुपये सौंपे। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने तुरंत दबिश दी और महेंद्र सिंह को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत के पूरे 35 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिससे पानी लाल हो गया। यह रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत बन गया। एसीबी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआई महेंद्र सिंह पर पहले भी लगे आरोपों की जांच की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें