फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना रेलवे रोड स्कूल में कचरे और मानसून में होने वाले जलभराव से परेशान विद्यार्थी, बोले- बीमारी का खतरा

सुनील कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:35 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मण्डी के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर की बदहाल स्थिति को लेकर आवाज उठाई है। स्कूल के बाहर कचरे के ढेर लगे हैं और मानसून के समय बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल के पास ही कचरे के ढेर लगे रहते है। एक छात्रा ने कहा, "सर, यहां जो कचरा जलाया जाता है उससे प्रदूषण होता है। बच्चों को बीमारी हो सकती है। जब हम मानसून में बारिश के पानी में से निकलकर जाते हैं तो एलर्जी भी हो जाती है। हमारी विनती है कि कचरा यहां से उठवाया जाए।" अभिभावकों की मांग है कि स्कूल के सामने वाली सड़क को ऊंचा किया जाए ताकि बरसात में पानी न रुके। अभी बच्चों को दीवार फांदकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सफाई करवाई जाए, कचरा उठवाया जाए और जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि पढ़ाई का माहौल सुरक्षित बन सके। स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल फौगाट ने बताया कि हफ्ते में 2 दिन नगर परिषद की कचरा उठाने की गाड़ी आती है जो रोजाना आनी चाहिए ताकि रोजाना का कचरा रोजाना उठाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें