फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एसपी ने किया सेवा पुलिस परेड का निरीक्षण

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:48 PM IST

पुलिस लाइन फतेहाबाद में सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के संकल्प को केंद्र में रखते हुए पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों की चुस्ती, अनुशासन और तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जैन ने परेड में भाग ले रहे जवानों की सजगता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल सदैव आमजन की सुरक्षा, सेवा और सहयोग हेतु तत्पर रहता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नियमित अभ्यास, शारीरिक दक्षता और नैतिक अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें