पुलिस लाइन फतेहाबाद में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पुलिस बल ने अनुशासन, आत्मबल और सजगता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने की। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों की तत्परता, शारीरिक क्षमता व अनुशासन की सराहना की। एसपी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसिंग एक नौकरी नहीं, बल्कि समर्पित जीवनशैली है। मानसिक और शारीरिक सशक्तता ही एक प्रहरी की असली पहचान है।” उन्होंने बल को नैतिक प्रतिबद्धता, सतत अभ्यास और ऊर्जावान मनोबल के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। परेड के बाद एसपी ने ईआरवी, राइडर और पीसीआर यूनिट्स के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बल को निर्देश दिए कि आमजन को त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील सेवा देना प्राथमिकता होनी चाहिए।