फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में कार के इंजन में घुसा सांप, कड़ी मशक्कत बाद निकाला बाहर

टोहाना के गांव मयोंद खुर्द में घर के बाहर खड़ी कार में एक सांप चढ़ गया। जब मालिक गाड़ी को साफ कर रहा था तो सांप को देखा जो बोनट में छिप गया। सांप के गाड़ी के बोनट में जाने से हड़कंप मच गया। सूचना फतेहाबाद पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य नवजोत ढिल्लों की टीम को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सांप को काबू किया और लोगों ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर नवजोत सिंह ने बताया कि गांव मयोंद खुर्द निवासी व्यक्ति के अनुसार जब वह अपनी गाड़ी को साफ कर रहा तो उसने देखा कि साथ लगते नाले से निकलकर सांप उनकी गाड़ी में चढ़ गया। नवजोत ने वहां पहुंच कर जैसे ही कार का बोनट खोल कर देखा तो उसे सांप दिखाई नहीं दिया। नवजोत ने बताया कि उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू कर जंगलों में छोड़ा दिया। ढिल्लों ने बताया कि इस सांप का नाम चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक है, ये विषैला नहीं होता लेकिन इसके काटने से तेज दर्द हो सकता है। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सांप इंजन के पास पंखा में छुप गया था। जैसे ही इसे पकड़ने गए तो ये और नीचे घुस गया। ऐसे में कार के कुछ पार्ट खोलने पड़े तथा काफी जद्दोजहद के बाद सांप को काबू किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें