फतेहाबाद के शास्त्री नगर में बीती रात को 6 युवकों ने गली में खड़ी कार के ईंट मारकर शीशे तोड़ दिए। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर में पहले भी गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की वारदात सामने आ चुकी है। बीती रात शास्त्री नगर में 6 युवक गली में घूमते हुए नजर आते है। युवक गली में से ही ईंट उठाकर लाते है और गाड़ी के शीशे तोड़ देते है।