शहर के जवाहर चौक के पास दो पक्षों में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शनिवार सुबह विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी परिवारों ने एक-दूसरे पर ईंटें-पत्थर बरसा दिए। इसमें दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।