फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भोड़ियाखेड़ा में सिरसा ब्रांच नहर टूटी, सिंचाई विभाग की लापरवाही से कई एकड़ में भरा पानी

गांव भोड़ियाखेड़ा से गुजर रही सिरसा ब्रांच नहर अचानक टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर का पानी भारी मात्रा में आसपास के खेतों और खाली रास्तों में जमा हो गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग द्वारा अपने कार्यालय में पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए नहर के पास पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। रात के समय संबंधित कर्मचारी काम को अधूरा छोड़कर चले गए। जिसके बाद रात को अचानक नहर में तूफान के कारण पानी आ गया, पानी आने के कारण सुबह नहर के अंदर बड़ा कट लगाया। जिसके कारण कई एकड़ जगह में पानी भर गया, ग्रामीण प्रदुमन गोदारा ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण काफी नुकसान हुआ है, किसान की ओर से खेतों में धान लगाने के लिए पनीरी लगाई गई थी वह डूब चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें