फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में श्याम बाबा की ध्वजा यात्रा निकाली

बालाजी सेवा समिति की ओर से श्री बालाजी श्याम मिलन महोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम बाबा की ध्वजा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा शहर के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर से शुरू होकर शहर के रतिया रोड, अग्रसेन चौक, घंटाघर चौक, अग्रसेन चौक के रास्ते रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में पहुंची। इस दौरान रोशन जिंदल ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे भंडारा, 56 भोग व सवामणी भोग का आयोजन भी होगा। भजन संध्या में हिसार के गायक अभिनव ऐरन, टोहाना से अश्विनी बंसल और जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी प्रस्तुति देंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें