फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरतक करने पहुंचे हरियाणा के बड़े नेता

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 05:36 PM IST

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु दौलतपुरिया के विवाह को लेकर रखा गया प्रीतिभोज फतेहाबाद जिले का सबसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया। दौलतपुरिया परिवार को बधाई देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से फतेहाबाद पहुंचे। भूना रोड पर आयोजित फाइव एकड़ रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई सांसद भी शामिल हुए। इनमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, हिसार सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व रणदीप सुरजेवाला शामिल रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार भी कार्यक्रम में अभिमन्यु दौलतपुरिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा पक्ष और विपक्ष के तकरीबन एक दर्जन से अधिक विधायक और पूर्व विधायक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। विधानसभा चुनाव में विधायक बलवान दौलतपुरिया के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे पूर्व विधायक दुड़ाराम भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम नायब सैनी विशेष हेलीकॉप्टर से फतेहाबाद के पुलिस लाइन में पहुंचे जहां से वे सड़क मार्ग के जरिये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इससे पहले सुबह अचानक हुई बारिश से उनके आने पर संदेह जताया जा रहा था, लेकिन बाद में मौसम सही होने पर मुख्यमंत्री तय समय पर ही कार्यक्रम में पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें