फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ शहर में की पैदल गश्त, अतिक्रमण न करने की दी हिदायत

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को पुलिस प्रशासन की टीम के साथ टोहाना रोड़, संजय गांधी चौक और मुख्य सड़कों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से सीधा संवाद कर कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था प्रभावित होती है। दुकानदार अपने अपने सामान को दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही और कई स्थानों पर मौके पर ही लोगों को समझाइश दी गई। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में सुचारू व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें