फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के कुलां में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश

प्रदेश में घटते जलस्तर को देखते हुए अब शिक्षा विभाग भी संरक्षण के लिए सामने आया है। इसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारी द्वारा शनिवार को गांव कुलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यूथ एंड ईको क्लब के माध्यम से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गांव की मुख्य गलियों व चौक चौराहे में जल संरक्षण रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा लघु वाटिका के माध्यम से जल संरक्षण व जल का सदुपयोग करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए लायंस क्लब कुलां, ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य लोगों द्वारा जल संरक्षण को विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व यूथ एंड ईको क्लब की पूरी टीम द्वारा भी कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस मौके विद्यालय प्राचार्य राजेश ठकराल ने कहा कि जल संरक्षण रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय में पानी की महत्ता, वर्षा जल संचयन और जल प्रदूषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि इको-क्लब गतिविधियां छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करती हैं और उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें