फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, ईंटों के सरकारी रेट बढ़ाने और 21 लाख तक का बजट सीधे खातों में देने की उठाई मांग

ग्रामीण विकास कार्यों की गति तेज करने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन लामबंद हो गई है। बुधवार को सरपंच एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैन की अगुवाई में सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने फतेहाबाद के उपायुक्त (डीसी) को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। सरकारी और बाजार भाव में अंतर से थमे विकास कार्य प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि इस समय बाजार में ईंटों के दाम आसमान छू रहे हैं। मार्केट में ईंटों का भाव लगभग 9,000 रुपये प्रति हजार तक पहुंच चुका है, जबकि सरकार द्वारा तय किया गया सरकारी रेट महज 6,800 रुपये प्रति हजार है। इस बड़े अंतर के कारण पंचायतों को गांवों में गलियां, नालियां और अन्य निर्माण कार्य करवाने में भारी वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि ईंटों के सरकारी रेट को तुरंत बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति हजार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें