फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम-मंत्री का पुतला फूंका

शहर में सफाई और दमकल कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सीएम नायब सैनी व शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले की शहर में शव यात्रा निकाली और वाल्मीकि चौक पर जोरदार नारेबाजी के बाद पुतला दहन किया। प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारी नेता सुरेश व रविंद्र ने बताया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करे और ‘समान काम-समान वेतन’ का सिद्धांत लागू करे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस के शहीद कर्मियों की मांगें तो मान लीं, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ‘कच्चा’ बताकर अनदेखा कर दिया। नेताओं ने कहा कि टेंडर पर लगे सफाई कर्मचारियों को महज 7 हजार रुपये महीना मिलता है, जिससे घर चलाना नामुमकिन है। सफाई कर्मचारी समाज के स्वास्थ्य से सीधे जुड़े हैं। सफाई न होने से महामारी फैलने का खतरा रहता है। सीवर सफाई के दौरान कई कर्मी जान गंवा चुके हैं, जो शर्मनाक है। कर्मचारियों ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य कर्मचारी संघों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। किसान नेता भी सफाई कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें