फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में शराब ठेके पर सेल्जमैन को बुरी तरह से पीटा, सीसीटीवी में वारदात कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब ठेके पर सोमवार देर रात को हथियारबंद युवकों ने सेल्समैन भट्टूकलां निवासी सुंदर को बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल सेल्जमैन को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सेल्समैन को पीटने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। मामले के मुताबिक शराब ठेके पर सोमवार रात को कुछ युवक आए और सेल्जमैन से फ़ोन पर किसी से बात करवाने लगे, सेल्जमैन ने ये कहाकि आवाज नही आ रही और नया ले ले। युवक इस बात को लेकर तैश में आ गए और गेट खोलकर अंदर आकर मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने डंडों के साथ पीटा और फिर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज आधार पर हमलावर युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें