फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में सो रहे परिवार के ऊपर छत गिर गई। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पत्नी और बेटे को भी चोटे आई हैं। वहीं परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। हंस कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि वीरवार रात को परिवार के लोग सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। जिससे नीचे सो रहे पिता ओमप्रकाश मलबे के नीचे दब गए। पास में ही वह और माता दयावंती सो रही थी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से पिता को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से अग्रोहा रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के लिए दवाई बाहर से लेनी पड़ी है। पार्षद को फ़ोन कर रहे है लेकिन वह सुध लेने भी नही आया है।