फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सड़क हादसा: भीम आर्मी के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत, दोस्त घायल

गांव अमानी से पहले रेलवे फाटक के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें गांव बोस्ती निवासी 34 वर्षीय कुलविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। डुल्ट निवासी नरेश ने बताया कि कुलविंदर भीम आर्मी फतेहाबाद जिले का पूर्व उपाध्यक्ष था और हमेशा गरीबों की आवाज उठाता था। वह अविवाहित था और उसका एक बड़ा भाई है। कुलविंदर अपने दोस्त पवन के साथ दवाई लेने टोहाना आया था। वापसी में बोस्ती जाते समय अमानी रेलवे फाटक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पीछे बैठे कुलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पवन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी फूल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के मुताबिक बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगे जांच जारी है। कुलविंदर की मौत से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें