शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क से पहले भूत मार्केट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। जानकारी अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार अपनी बाइक पर शहर की तरफ जा रहा था तभी अचानक भूत मार्केट की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह दूर जा गिरा। सुरेश कुमार बाल बाल बच गए। सुरेश ने बताया कि दोनों के बीच समझता हो गया है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।