फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में जेल से बाहर आने के बाद फिर करने लगा वारदातें, चोरी मामले में आरोपी का खुलासा

शहर के मोबाइल मार्केट में दुकान से हुई चोरी और हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामलों का खुलासा हो गया है। मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल दुकान से हुई चोरी मामले में भी आरोपी पकड़ा गया है। इस मामले में आरोपी प्रवीन उर्फ लॉरेंस निवासी आदमपुर, जिला हिसार की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करीब एक माह पहले जेल से बाहर आया था और फिर वारदातों को अंजामा देने लगा। शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ पड़ा निवासी शक्ति नगर, फतेहाबाद को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए। शिकायतकर्ता रूप मालती निवासी शक्ति नगर ने बताया कि आरोपी ने हनुमान मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर लगभग 2,000 रुपये चोरी किए थे। दूसरे मामले में टीम ने आरोपी प्रवीन उर्फ लॉरेंस निवासी आदमपुर, जिला हिसार को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 14,000 रुपये नकद, एक बैग तथा चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार निवासी लाजपत नगर, फतेहाबाद ने बताया कि उसकी “ट्रेंड्स मोबाइल” दुकान से नकदी व मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। आरोपी रोहित के खिलाफ पहले दो और आरोपी प्रवीन के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें