फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 02:40 PM IST

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा उन्हें कांग्रेस का एजेंट बताने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बराला ने कहा कि इस दुनिया के अंदर बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो आधारहीन होते हैं। आधारहीन लोग ही हमेशा आधारहीन बातें करते हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि आधारहीन बातों का कोई जवाब देने की आवश्यकता है, समय हर सवाल का जवाब दे देगा। आपको बता दे कि पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने प्रदेश सरकार के बजट पर रखी गई प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को कांग्रेस का एजेंट कह दिया था। साथ ही उन्हें ऑफिस बेचकर खाने वाला और गद्दारी करने वाला करार दे दिया था। बबली ने कहा था कि अगर घर की सारी वोट कांग्रेस को न दे रखी हो, तो कहीं भी मंदिर में आ जाए। सुभाष बराला की सक्रियता को लेकर बबली ने कहा था कि अगले को फोटो खिंचवा कर अपनी दुकान भी सजा कर रखनी है। अगर फोटो नहीं खिंचवाएगा, तो दुकान कैसे चलेगी, उसकी तो बेचारे की दुकान ही यही है। फेसबुक पर दोनों के समर्थकों में पोस्ट वॉर इस बयान के बाद से लगातार सुभाष बराला और देवेंद्र बबली के समर्थकों में फेसबुक पर पोस्ट वॉर चल रहा है। दोनों के समर्थक एक-दूसरे नेता के बारे में अनाप शनाप टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने तो फेसबुक पर लिखी पोस्ट में बबली को सोहन पापड़ी और रायता फैलाने वाला तक करार दे दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें