फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के कुलां में बारिश का कहर; मंगेड़ा गांव में छत गिरने से एक की मौत, तीन गंभीर

नवीन दलाल Updated Fri, 05 Sep 2025 10:48 AM IST

कुलां क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गुरुवार देर रात गांव मंगेड़ा में एक मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, मंगेड़ा गांव में गुरुवार रात पवन कुमार अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक मकान की छत ढह गई। मलबे में दबने से पवन कुमार, उनकी पत्नी छिंद्र कौर, बेटी रिया और बेटा देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला।घायलों को तुरंत टोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अग्रोहा में उपचार के दौरान पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी छिंद्र कौर, बेटी रिया और बेटा देवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में बारिश के कारण जलभराव और हादसों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें