जाखल में शुक्रवार सुबह से ही तेज आंधी के साथ बारिश हुई।इस दौरान शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। सुबह करीब 6 बजे अचानक मौसम बदला और आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश होने से आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। परन्तु शहर की गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार करीब एक घण्टे तक हुई तेज बरसात के चलते किसानों के चेहरे खिले नजर आए। शहर के अनाज मंडी रोड़, स्टेट बैंक रोड़, पार्क रोड़, जिंदल रोड़ सहित रेलवे रोड पर पानी जमा हो गया। सड़को पर पानी जमा होने के चलते दोपहिया वाहनों को इसका भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।